डालडा लाइन चोरी मामले में एक युवक हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर।साकची बाजार स्थित डालडा लाइन में आभूषण कारीगर संतोष सोनी की पैंट चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कागलनगर सोनारी निवासी आशीष को पूछताछ के लिए उठाया है। उससे चोरी में उसकी संलिप्तता और दूसरे युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि दो युवक बाजार में पैदल घूमते हुए दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने दुकान के गेट पर टंगी पैंट उठाई और दोनों वहां से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू की थी।
पीड़ित का बयान पीड़ित संतोष सोनी ने बताया कि वह जेवर बनाने का काम करते हैं। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.