पलामू, मई 17 -- मेदिनीनगर। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर टेंपो चालक संघ की ओर से पनशाला की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य आने-जाने वाले यात्रियों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाना है। प्याऊ का उद्घाटन रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा जौहरी ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी एवं गुड़ उपलब्ध कराना एक सराहनीय सामाजिक पहल है। ऐसे कार्य समाज में सेवा और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने टेंपो चालक संघ की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बालमुकुंद पांडेय ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए यह प्रयास काफी उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम विजय कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, छोटू खान, गोलू कुमार, सं...