पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। डालटनगंज रेलवे क्लब में रविवार की शाम में बैठक कर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को उल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई आयोजन समिति का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रेलवे क्लब में बच्चों के लिए चित्रकला, सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण, नृत्य प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता तथा विभागीय नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित कियका जाएगा। संजय कुमार पासवान के मुख्य संरक्षण में गठित आयोजन समिति में संरक्षक मंडल के तहत एसएसई/पी.वे-रविन्द्र कुमार, पीडब्लूआई डीके भारती, दिवाकर दास,...