पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्री श्याम मित्र मंडली की डालटनगंज इकाई ने रविवार को श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कोयल नदी तट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री श्याम निशान पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आलोक में खाटू श्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया, जहां भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। निशान पूजन के बाद 56 भोग अर्पित किया गया तथा भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। दोपहर तीन बजे महाराजा अग्रसेन भवन से सुसज्जित वाहन पर बाबा को विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों ने हाथों में निशान लेकर भक्ति गीतों पर झूमते हुए यात्रा में हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.