वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। आगरा में हुई 26वीं नेशनल डार्ट चैम्पियनशिप में वाराणसी के चार पैरा खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। इसमें व्हीलचेयर कैटेगरी में संतोष कुमार पाण्डेय ने स्वर्ण पदक, मनोज कुमार गुप्ता रजत पदक और महेश प्रताप ने कांस्य पदक जीते। वहीं, स्टैंडिंग कैटेगरी में अशोक कुमार यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि ये चैंपियनशिप 4 से 6 जून तक आगरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। इसमें देश के कई जगहों से आए पैरा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। यह भी पढ़ें- प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...