नई दिल्ली, जुलाई 5 -- फाउंडेशन लगाते ही स्किन के सारे दाग धब्बे मिट जाते हैं। ये स्किन को एक शेड तक ब्राइट बना देता है और फुल लुक को इंहेंस कर देता है। लेकिन कई बार गलत तरह से फाउंडेशन लगाने पर स्किन काली या फिर ग्रे दिखने लगती है। खासतौर से ब्राउन स्किन वाले लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका कंसीलर का इस्तेमाल करना है। अगर आप स्किन को सही तरह से कंसील कर लेते हैं तो चेहरे के दाग धब्बे छिप जाएंगे और स्किन काली या ग्रे भी नहीं होगी। जानिए, डार्क या ब्राउन स्किन को सही तरह से कंसील करने का तरीका।कैसे करें कलर करेक्शन काली या ब्राउन स्किन पर सबसे पहले पीले या फिर ऑरेंज रंग के कलर करेक्टर को लगाएं। अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद ब्राउन रंग को लगाएं। फिर सफेद रंग से कवर करें। अंत में अपनी स्किन टोन वाले ...