बागेश्वर, जनवरी 23 -- डार्क स्काई टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कौसानी में एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ग्रह, उपग्रह व उल्का पिंडों की जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी। इसके लिए विभन्न क्षेत्र के एस्ट्रो टूर गाइड जमा होंगे। एस्ट्रो टूर गाइड एक विशेष प्रकार का टूर गाइड होता है जो एस्ट्रो-टूरिज्म या खगोल पर्यटन से जुड़े टूर को लीड करता है। एस्ट्रो टूर गाइड पर्यटकों को रात के आसमान में तारे, ग्रह, आकाश गंगा, निहारिकाएं,उल्कापिंड आदि दिखाने और समझाने का काम करता है। प्रोजेक्ट एसोसिएट रश्मि ने बताया कि 24 जनवरी से कौसानी में दो सप्ताह की वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एस्ट्रो-टूरिज्म में स्किल्ड बनाना है, ताकि वे प्रमाणित एस्ट्रो टूर गाइड बनकर रोजगार पा सकें और राज्य में को बढ़ावा मिले।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.