नई दिल्ली, जुलाई 7 -- सुबह जब आप आईने में खुद को देखते हैं, तो सबसे पहले नजर कहां जाती है? अक्सर आंखों के नीचे बने काले घेरे और हल्की सूजन पर। कई बार पूरी नींद लेने के बाद भी चेहरा थका-थका लगता है। फिर शुरू होती है महंगी आई क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तलाश। लेकिन अगर आप चाहें, तो घर में मौजूद सिर्फ दो आसान चीजों से ऐसा आई जेल तैयार कर सकते हैं, जो आंखों के आसपास की त्वचा को ठंडक, नमी और ताजगी देने में मदद कर सकता है। इसे बनाने में मुश्किल से दो मिनट लगते हैं और नियमित इस्तेमाल के साथ आंखों के आसपास की त्वचा पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस होती है।क्या-क्या चाहिए? इस आसान आई जेल को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी।आधा छोटा चम्मच एलोवेरा जेलएक विटामिन ई कैप्सूल दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक मुलायम जेल तैयार हो जाए। ब...