नई दिल्ली, अगस्त 5 -- तीज का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा-सा लगता है। हर महिला चाहती है कि उसके हाथों पर लगी मेहंदी का रंग जितना हो सके उतना गहरा आए। इसके लिए अक्सर लोग नींबू-चीनी का घोल या सरसों और नारियल का तेल लगाते हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग और आसान तरीका ढूंढ़ रही हैं, तो घर में मौजूद कुछ चीजें भी आपकी मदद कर सकती हैं। लौंग की भाप और विक्स जैसे आसान उपाय मेहंदी के रंग को और गहरा करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, मेहंदी का रंग आपकी त्वचा, मेहंदी की क्वालिटी और उसे कितनी देर तक लगाए रखा गया है, इन बातों पर भी डिपेंड करता है।1. मेहंदी को सूखने के बाद धीरे-धीरे हटाएं मेहंदी पूरी तरह सूख जाए, तो उसे हाथ से हल्के-हल्के रगड़कर निकालें। पानी से तुरंत धोने की गलती ना करें। अगर मेहंदी ज्यादा देर तक हाथों पर रहेगी, तो रंग और गहरा आने की संभावना...