गढ़वा, नवम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लीग मैच का 11वां मुकाबला डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। डार्क ब्ल्यू क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए छह रनों से मैच जीत लिया। पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 257 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक सिंह ने 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं शुभम घोष ने 57 रन जोड़े। उसके अलावा आदित्य उरांव ने 28 रनों का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से भोला ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मानसदीप, अर्पित गिरी और रूपेश ने 1- 1 विकेट हासिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.