डार्क प्वाइंटों पर लगेंगी लाइटें, बनेंगे पिंक शौंचालय
फतेहपुर, जून 22 -- फतेहपुर। महिलाओं सहित आम आदमी की सुरक्षा को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में नगर पालिका ने सेफ सिटी योजना के तहत खाका तैयार किया है। इस योजना में शहर के ऐसे स्थानों को चुना गया है जहां इलाके अंधेरे में हैं। इन स्थानों को रोशनी से जगमग करने के साथ ही महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर पिंक टायलेट बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए डार्क प्वाइंट का चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। डार्क प्वाइंटो में आम आदमी को आवागमन में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए एलईडी स्ट्रीट लाइटों के साथ ही तिरंगा लाटटें लगवाए जाने की योजना तैयार की गई है। जिससे शहर की खूबसूरती को तो चार चांद लगेंगे ही साथ ही अंधेरे वाले इलाके भी रोशनी से जगमगाएंगे। जिससे महिलाओं और आम नागरिकों को रात के समय आवागमन में किसी प्रकार की अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.