डार्कनेट और टेलीग्राम से चलने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, NEET व LLB छात्रों समेत 9 गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मड़ियांव पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच ने डार्कनेट और टेलीग्राम के जरिए संचालित होने वाले एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस नेटवर्क के लखनऊ सरगना मोहम्मद शाहरुख समेत नौ जालसाजों को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से फर्नीचर कारीगर का काम करने वाला शाहरुख पिछले कई सालों से जानकीपुरम सेक्टर-6 में रहकर यह नेटवर्क चला रहा था। वह टेलीग्राम और डार्कनेट ऐप के गोपनीय फीचर्स का इस्तेमाल करके चीन, कंबोडिया और दुबई में बैठे मुख्य साइबर अपराधियों के सीधे संपर्क में था। इस गिरोह का मुख्य काम देश भर में होने वाली ऑनलाइन ठगी की रकम को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए फर्जी या किराए के बैंक खाते (म्यूल अकाउंट्स) मुहैया कराना था। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.