डारी ने सुजवालपुर को 62 रनों से हरा जीता फाइनल
फतेहपुर, जून 1 -- बकेवर। क्षेत्र के देवमई में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मैच डारी व सुजावलपुर के मध्य खेला गया। जिसमें डारी ने 62 रनों से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा किया। टीम के आकाश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि आदम ने मैन आफ द सिरीज का खिताब अपने नाम किया। डारी की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आकाश के 11 गेदों में 28 रन व मलखान के सात गेंदो में 21 रन की आतिशी पारी की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में 136 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजावलपुर की टीम को डारी के गेंदबाजों ने खुलने का मौका नहीं दिया। समूची टीम कसी गेंदबाजी के सामने एक-एक रन के लिए संघर्ष करती नजर आई। कसी गेंदबाजी की बदौलत महज 74 रनों के निजी स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आकाश को मैन ऑफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.