हाजीपुर, मार्च 20 -- चेहराकलां, सं.सू. महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग स्थित कटहरा थाना क्षेत्र के मथनामाल सिंहजी पोखर के निकट शुक्रवार की दोपहर एक 14 चक्का ट्रक के फंस जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। यूपी नंबर UP 70FT7554 की ट्रक निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन पर मोड़ने के दौरान मिट्टी में फंस गया। ग्रामीण धीरज कुमार ने बताया कि ट्रक महुआ की तरफ से आ रहा था और गोरौल जाने के क्रम में महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के मोड़ पर चक्का धंसने से फंस गया। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक पर कांच लोड करके कर्नाटक से महुआ के रास्ते गोरौल जा रहे थे तभी मोड़ पर ट्रक घुमाने के दौरान फंस गया। बता दें कि वैशाली जिले के गोरौल से मथना माल तक लगभग 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 19.51 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण कार्य और पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। चेहराकलां...