हाजीपुर, अप्रैल 1 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। सड़क पुल निर्माण में डायवर्सन पर बड़ी वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। प्रखंड क्षेत्र में मथना माल से भाया सोंधो होते हुए गोरौल तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत मथनामाल स्थित महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के निकट पुलिस चेक पोस्ट के पास एक पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था को देखते हुए वाहनों की आने जाने के लिए अस्थाई रूप से एक डाइवर्सन भी बनाया गया है। ताकि आने-जाने में लोगों को समस्या न हो। इस दौरान पुल के निर्माण कार्य में जेसीबी से मिट्टी को निकालने का कार्य किया जा रहा और सरिया लगाकर ढांचा तैयार करने का काम जारी है। ताकि पुल का ढांचा तैयार किया जा सके। वही डायवर्सन पर नई मिट्टी के भरने से बीते सप्ताह के शुक्रवार को गिट्टी लोड ट...