बगहा, मई 2 -- श्रीनगर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के संत घाटझ्रपखनाहा मुख्य मार्ग स्थित हड़ही पुल के समीप निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना डायवर्सन बनाए सड़क तोड़कर पुल निर्माण शुरू किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कार्य पर आपत्ति जताई।ग्रामीणों का कहना था कि किसी भी सड़क को तोड़ने से पहले वैकल्पिक मार्ग बनाना आवश्यक होता है, लेकिन यहां नियमों की अनदेखी की गई है। इससे आवागमन बाधित हो गया है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग सड़क कट जाने के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं।हंगामे यह भी पढ़ें- टूटी-फूटी सड़क पर फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी की सूचना पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से ब...