बरेली, अगस्त 2 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के नगरिया सादात रेल खंड में शनिवार को ब्लॉक रहा। जिसकी वजह से राज्यरानी, सियालदाह, अवध आसाम और अमरनाथ एक्सप्रेस मुरादाबाद-बरेली के बीच निरस्त रहीं। ये ट्रेनें मुरादाबाद से डायवर्ट कर चंदौसी, आंवला होकर बरेली कैंट से निकाली गईं। जिसकी वजह से यात्रियों का दिक्कत हुई। रेल अधिकारियों का कहना है, ब्लॉक पहले से प्रस्तावित था। कई दिनों से मुरादाबाद से बरेली के बीच कई जगह ट्रैक पर मेंटिनेंस का कार्य चल रहा है। तीसरे-चौथे दिन सुबह 10:40 से दोपहर 2:40 बजे तक ब्लॉक लिया जाता है। शनिवार को भी ब्लॉक था। इसलिए राज्यरानी, अमरनाथ, सियालदाह और अवध आसाम एक्सप्रेस बरेली नहीं आईं। इन ट्रेनों को वाया चंदौसी, आंवला होकर बरेली कैंट से निकाला गया। ऐसे में यात्रियों को बरेली जंक्शन से बरेली कैंट स्टेशन की दौड़ लगान...