भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पशुपालकों को उनके घर बेहतर पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई (एमवीयू) के संचालन से संबंधित कार्यान्वयन निर्देशों में संशोधन किया गया है। इस व्यवस्था के तहत कॉल सेंटर डायल 1962 को 24x7 संचालित किया जाएगा, ताकि पशुपालक किसी भी समय पशुओं के उपचार के लिए संपर्क कर सकें। नई व्यवस्था के अनुसार एमवीयू के चिकित्सक एवं कर्मी प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कॉल सेंटर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पशुओं का उपचार किया जाएगा, जबकि दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रत्येक एमवीयू की ओर से निर्धारित गांवों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमार ने बताया कि जिला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.