औरैया, मार्च 28 -- अछल्दा। शनिवार को थाना क्षेत्र में यूपी डायल 112 प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह सोलंकी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित डायल 112 की चार पहिया और मोटरसाइकिल इकाइयों का निरीक्षण किया गया। प्रभारी ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि टोल फ्री नंबर पर सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्कता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...