फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- नवाबगंज। थाना पुलिस ने मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात उल्लंघन करने पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों के चालान काटे गये। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं डायल 112 में कर्मी नदारद मिलने पर फटकार लगाई गई। सीओ अजय वर्मा, थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखायी। बिना हेलमेट पहने और बाइक पर तीन सवारी चलने वालों के चालान काटे गये। चेकिंग अभियान के दौरान डायल 112 का वाहन गुजर रहा था । चालक ने चौराहे पर खड़े क्षेत्राधिकारी को देखकर गाड़ी को आगे भगा दिया। जब क्षेत्राधिकारी ने गाड़ी को देखा तो चालक को बुलाने को कहा। पूछताछ की गयी इसमें पता लगा कि डयूटी के दौरान कई कर्मी नदारद थे। क्षेत्राधिकारी ने इस पर फटकार लगायी। डायल 112 के रजिस्टर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.