श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। समय से पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश शासन की ओर से जिले को सात नवीन पीआरवी स्कार्पियो वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का लक्ष्य न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त को मजबूत करना है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों तक प्रभावी सहायता पहुंचाना है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी व अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल डायल 112 मुकेश चंद्र उत्तम की ओर से सातों नई पीआरवी स्कार्पियो वाहनों को पुलिस लाइन भिनगा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नवीन पीआरवी वाहन जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सतर्क निगरानी व नागरिकों को समय पर सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जाएंगे। एसपी ने बताया कि यह वाहन जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बाडी वार्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.