मुंगेर, फरवरी 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के लोको रेलवे कॉलोनी में अचानक एक मासूम बच्चा गुमशुदगी की सूचना से परिजनों व मोहल्लेवासियों में खलबली मच गयी। हालांकि पीड़ित परिजनों द्वारा जब डायल 112 पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने खोजबीन कर चंद घंटों में गुमशुदा मासूम बच्चा को बरामद कर लिया, तथा थाने में परिजनों को सुपर्द कर कर दिया। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि समस्तीपुर से बच्चा सहित परिजन जमालपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। यहां ललन पासवान के यहां समारोह था। गुरुवार की सुबह शादी समारोह के दौरान समस्तीपुर निवासी प्रशांत कुमार व माता किरण कुमारी का मासूम बच्चा अचानक सड़क पर निकल पड़ा और कुछ चला गया। खोजबीन की गयी तो बच्चा का कोई अता-पता नहीं चला। इसपर परिजनों ने डायल 112 को कॉल किया और घटना...