नोएडा, जनवरी 5 -- दनकौर, संवाददाता। पुलिस ने डायल-112 पर झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक महीने में 143 बार पुलिस को कॉल कर छकाया था। दनकौर थाने की पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चचुला गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप ने दिसंबर में पुलिस को 143 बार झूठी सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। सूचना पर हर बार पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सूचना झूठी पाई गई। आरोपी शराब के नशे में डायल-112 पर फोन करता और पुलिस से मदद की गुहार लगाता। वह कभी अपनी पत्नी से विवाद की सूचना देता तो कभी अपनी मां के गायब होने की सूचना देता। कभी पड़ोसियों से झगड़ा होने या रास्ता बंद होने की झूठी सूचना देकर पुलिस को मदद के लिए बुलाता। हर बार पुलिस मौके पर पहुंचती, लेकिन वहां स्थिति सामान्य मिलती। आरोपी ने पुलिस को इतना छकाया कि डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.