बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- डायल 112 टीम को सूचना के बाद 10 मिनट में पहुंचना होगा घटनास्थल पर वाहन में बैठकर नहीं, बाहर निकलकर रोको - टोका अभियान चलाने का निर्देश एसपी ने पुलिस लाइन में डायल 112 की टीम के साथ की बैठक फोटो 13 शेखपुरा02 - डायल 112 की टीम के साथ बैठक करते एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अबतक डायल 112 की टीम का घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने का रिस्पांश टाइम 11 से 12 मिनट था, जिसे एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने घटाकर 10 मिनट कर दिया है। अब डायल 112 की टीम को घटना की सूचना मिलने के बाद 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचनी होगी। यह भी पढ़ें- अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना कसेगा शिकंजा एसपी ने सोमवार को शहर के बाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन में डायल 112 की टीम के साथ बैठक की। उन्होंने क...