मोतिहारी, मार्च 9 -- कोटवा। कोटवा डायल 112 के चालक सैफ जवान राजेश सिंह एवं पीटीसी बैरिस्टर सिंह यादव को उनके साहसिक कार्य के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुरस्कृत किया है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को नकद राशि देकर उनका मनोबल बढ़ाया और उनके कार्य की सराहना की है। बताया जाता है कोटवा के कदम चौक के समीप एसी लदे कंटेनर में आग लगने की घटना के दौरान डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बहादुरी और तत्परता का परिचय दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते कंटेनर से सामान को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई और अग्निशमन दस्ते को भी सूचना देकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। इस साहसिक कार्य को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पित और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.