बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को 16 नए चार पहिया वाहन मिले हैं। शुक्रवार को पीआरवी वाहनों को एसपी पलाश बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने और आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को 16 नये चार पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं। जिनमें 03 इनोवा तथा 13 स्कार्पियो हैं । पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया। कहा कि डायल यूपी-112 में इन नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद बांदा में कानून व्यवस्था, आपातकालीन पुलिस सेवाएं और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगीं। नये पीआरवी वाहनों के आने से रिस्पांस टाइम कम करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.