फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। डायल-112 सेवा को दो नए चार पहिया इनोवा क्रिस्टा वाहन मिले हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीओ लाइन प्रगति यादव, आरआई राजेश कुमार सिंह, प्रभारी डायल-112 राम केवल पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि इन आधुनिक वाहनों को खासतौर पर शहरी व भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच और तेज हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...