उरई, मई 26 -- उरई, संवाददाता। आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को 10 नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बाइक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात की जाएगी।इस दौरान डीएम ने कहा कि नई बाइक मिलने से पीआरवी पुलिस का रिस्पांस टाइम घटेगा और आपात स्थिति में घटनास्थल पर जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा और मजबूत होगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी-112 को मिले पांच नए दोपहिया वाहन अधिकारियों ने डायल-112 कर्मियों को त्वरित व संवेदनशील सेवा देने के निर्देश दिए। नई मोटरसाइक...