महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा को और सशक्त बनाने की दिशा में डायल 112 को चार नई गाड़ियों की सौगात मिली। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन परिसर से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता पुलिस की प्राथमिकताओं में सर्वोच्च है। नई गाड़ियों के संचालन से घटनास्थल पर पुलिस की पहुंच और तेज होगी। इससे आमजन को समयबद्ध व प्रभावी सहायता मिल सकेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि डायल 112 पर प्राप्त प्रत्येक सूचना पर संवेदनशीलता तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को सुरक्षा का भरोसा देना भी उतना ही जरूरी है। नई गाड़ियों के जुड़ने से इस दिशा में और...