बदायूं, जून 19 -- जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने व आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस डायल 112 बेड़े में शामिल की गई। चार नई टू-व्हीलर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि नई बाइकों के संचालन से संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी। इससे किसी भी आपात सूचना पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी और आम जनता को शीघ्र सहायता मिल सकेगी। एसएसपी ने कहा कि डायल 112 पुलिस और जनता के बीच भरोसे की महत्वपूर्ण कड़ी है। यह भी पढ़ें- जनपद को मिले पांच नए पीआरवी वाहन,सुधरेगी व्यवस्थ्ज्ञा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...