डायल-112 के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
लखनऊ, सितम्बर 16 -- एक महिला ने डायल-112 में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती होने के बाद सिपाही शादी से मुकर गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। महिला ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने और पुलिस के अफसरों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जून 2025 में फेसबुक के जरिए उसकी बातचीत सिपाही से शुरू हुई थी। आरोप है कि जुलाई 2025 में सिपाही ने उसे मुरादाबाद के प्रेम चुनरिया होटल में मिलने बुलाया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। महिला के मुताबिक, इसके बाद दोनों बीकेटी में किराए के कमरे में रहने लगे। सिपाही ने मकान के नाम पर उससे 15 लाख रुपये लिए। गर्भवती होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया और शादी करने से इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.