शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस से एक युवक ने जमकर गाली गलौज कर अभद्रता की। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा लेकिन तब तक युवक फरार हो गया। मंगलवार की देर रात शाहजहांपुर से बरेली की ओर एक कार जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर पावर हाउस के पास पीछे से आ रहा है ट्रक ने कार को मामूली टक्कर मार दी जिस पर कर चालक ने 112 डायल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर 112 डायल बाइक से पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मी जांच कर ही रहा था तभी एक युवक ने जमकर बवाल काटा और पुलिसकर्मी को गाली देते हुए धक्का मुक्की करने लगा। पुलिस कर्मी ने इसकी सूचना कोतवाली दे दी जिस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया लेकिन इसी दौरान भीड़ का फायदा लेकर आरोपी युवक फरार हो गया। युवक की अभद्रता एक कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.