आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या स्थित ठंडी सड़क पर विवाद की सूचना पर शनिवार को डायल 112 की पुलिस पहुंची थी। इस दौरान डायल 112 के दीवान और युवके के बीच जमकर हाथापाई हुई। मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हाथा पाई का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया सोशल मीडिया से हाथा पाई का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी नशा की हालत में डायल 112 के दीवान से विवाद किया था। उसे कोतवाली लाया गया, निरोधात्कम कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...