डायल 112 की सतर्कता से मिली दो लापता किशोरियां
सोनभद्र, मई 17 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस और डायल 112 (पीआरबी) की सतर्कता एवं सूझबूझ से दो लापता नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। समय रहते पुलिस की सक्रियता से किसी संभावित अनहोनी को टाल दिया गया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। यह भी पढ़ें- डायल 112 की सतर्कता से मिलीं दो लापता किशोरियांपुलिस की गश्त चोपन थाना क्षेत्र में पीआरबी अपने निर्धारित रूट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शनिवार की रात करीब एक बजे बग्घानाला की ओर जाते समय विश्वनाथ ढाबा के पास दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दिखाई दी। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके पास स्कूल बैग भी मौजूद था। देर रात सुनसान इलाके में बच्चियों की मौजूदगी देखकर पुलिसकर्मियों को मामला संदिग्ध लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.