डायल 112 की सतर्कता से मिलीं दो लापता किशोरियां
सोनभद्र, मई 17 -- चोपन। स्थानीय पुलिस और डायल 112 (पीआरबी) की सतर्कता एवं सूझबूझ से दो लापता किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। समय रहते पुलिस की सक्रियता ने किसी संभावित अनहोनी को टाल दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। चोपन थाना क्षेत्र में पीआरबी अपने निर्धारित रूट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शनिवार की रात करीब एक बजे बग्घानाला की ओर जाते समय विश्वनाथ ढाबा के पास दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दिखाई दीं। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके पास स्कूल बैग भी मौजूद था। देर रात सुनसान इलाके में बच्चियों की मौजूदगी देखकर पुलिसकर्मियों को मामला संदिग्ध लगा। पीआरबी पर तैनात मुख्य आरक्षी नागेंद्र कुमार पटेल एवं आरक्षी सुनील कुमार गोंड़ तत्काल मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.