मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत मकससपुर मुहल्ला में 01 जनवरी की रात चन्द्रशेखर साहू के घर हीटर से रात के समय परिवार के 4 लोग बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस तत्क्षण मौके पर पहुंची और खिड़की का शीशा तोड़ कमरा में प्रवेश कर सभी बेहोश हुए लोगों को घर से निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समुचित उपचार के बाद परिवार के सभी सदस्य क्रमश: चन्द्रशेखर साहू, उनकी पत्नी रीता देवी, पुत्र रितेश कुमार और पुत्रवधू प्रीति कुमारी पूरी तरह स्वस्थ होकर शुक्रवार को घर वापस लौटे। दरअसल चन्द्रशेखर साहू के घर हीटर जलाकर रात में परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। हीटर का फिलामेन्ट टूट जाने और उससे निकले गैस के कारण परिवार के सभी लोग दम घुटने के कारण बेहोश हो गए थे। गुरुवार की रात डायल- 112 कासिम बाजार थाना को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.