पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत,संवाददाता। डायल 112 की टक्कर से एक बिल्ली की मौत हो गई। बिल्ली की मौत के बाद एकत्र ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। डायल 112 की गाड़ी रोककर चालक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद डज्ञयल 112 की गाड़ी वहां से चली गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे डायल 112 की गाड़ी थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह में गश्त पर थी। इसी दौरान एक बिल्ली गाड़ी के टायर के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस वाहन को आगे बढ़ने से रोक लिया। चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.