शामली, अप्रैल 3 -- कांधला। थाना बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी गौरव पुत्र मदन सिंह शुक्रवार को कैराना बायपास के निकट बाइक से दिल्ली रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही डायल 112 पुलिस की गाड़ी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली नेशनल हाईवे के पास कैराना बायपास पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। गौरव पुत्र मदन सिंह, जो मूल रूप से थाना बाबरी के गांव खानपुर निवासी हैं और सोनीपत की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं, बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड की ओर आ रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रही डायल 112 पुलिस की गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.