डायल -112 पुलिस वाहन से कुचलकर किसान की मौत
बेगुसराय, मई 23 -- लाखो थाना के वाजितपुर ढाला के समीप शुक्रवार की रात डायल -112 पुलिस वाहन से कुचलकर 40 वर्षीय रामाशीष भगत की मौत हो गयी। वह मटिहानी थाना के मनिअप्पा गांव निवासी रामचंद्र भगत का पुत्र था। पेशे से वह किसान था। घटना उस समय हुई जब वह खातोपुर सब्जी मंडी से सब्जी का हिसाब किताब कर पैसे लेकर विक्की से घर जा रहा था कि डायल -112 पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी घटना स्थल पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ वन आनंद कुमार पांडेय ने परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। साथ ही मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसके बाद परिजन बात माने। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिवार की स्थिति शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.