लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में डायलिसिस मरीजों को अगले 10 दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। असल में डायलिसिस यूनिट में कुछ मशीनों को बदले जाने का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से मरीजों को घर के नजदीक सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने की सलाह दी गई है। इस संबंध में विभाग में नोटिस भी चस्पा कर दी गई है।केजीएमयू शताब्दी भवन-1 में नेफ्रोलॉजी विभाग में डायलिसिस की सुविधा है। करीब 28 मशीनों का संचालन किया जा रहा है। 30 अप्रैल से 10 मई तक डायलिसिस मशीनों का संचालन आंशिक रूप से बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- केजीएमयू में पीपीपी मॉडल काट रहा मरीजों की जेब बुधवार को डायलिसिस यूनिट के सामने मरीजों की काफी भीड़ नजर आई। कर्मचारियों लगातार मरीजों की कांउसलिंग कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि पीपीपी मॉडल पर...