फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। दोआबा में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मरीजों को बड़ी राहत दी है। मेडिकल कालेज के अस्तित्व में आने से मरीजों को कानपुर समेत बड़े महानगरों को रेफर किए जाने से मुक्ति मिली है। जिला अस्पताल में डायलिसिस व सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं मरीजों के बेहतर इलाज में वरदान है। नई मशीनों और विशेषज्ञ सेवाओं के जुड़ने से अस्पताल अब रेफरल सेंटर की बजाय खुद एक भरोसेमंद उपचार केंद्र बनता जा रहा है। रेफरल सिस्टम पर लगा लगामकुछ समय पहले गंभीर बीमारियों या प्रसव संबंधी जटिलताओं के लिए मरीजों को कानपुर रेफर कर दिया जाता था, लेकिन हालही में मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ डाक्टरों और आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय इलाज मिल रहा है। विशेष रूप से महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में आईपीडी सेवाएं शुरू होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.