बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री को अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक ठाक मिलीं। इस दौरान उन्होंने डायलिसिस यूनिट में बेडों की संख्या बढ़ाए जाने तथा एसएनसीयू वार्ड में सुविधाओं को बेहतर रखने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल के फायर सिस्टम और एनओसी के बारे में भी जानकारी ली। कुछ मरीजों व तीमारदारों ने प्रभारी मंत्री से इलाज को लेकर शिकायत की, जिसका तत्काल समाधान करने का निर्देश उन्होंने सीएमओ और अस्पताल के सीएमएस को दिया। अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की जानकारी ली, अभिलेख चेक किए। इसके बाद वह सीटी स्कैन सेंटर ...