अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट के सुचारु व सुरक्षित संचालन को लेकर डीएम संजीव रंजन ने दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम ने यूनिट की नियमित मॉनिटरिंग के साथ साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था तथा मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को प्राथमिकता पर सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इलाज का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और मानवीय होना चाहिए। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि यूनिट पीपीपी मॉडल पर संचालित है, जहां कुल 10 डायलिसिस बेड उपलब्ध हैं। इनमें एक बेड हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित है, जबकि शेष बेड सामान्य मरीजों के उपचार में उपयोग हो रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.