मऊ, अप्रैल 30 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट का प्रभारी सीएमओ डॉ. सीपी आर्या ने बुधवार को निरीक्षण करके जायजा लिया। प्रभारी सीएमओ ने मिलने वाली सुविधाओं के बाबत मरीजों से जानकारी हासिल किया। साथ ही साथ बेहतर साफ-सफाई समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया। चेताया कि चिकित्सकीय सुविधाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला अस्पताल में बीस बेड के डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। यहां पर सरकार की तरफ से अत्याधुनिक मशीन, बेड समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान किया गया है। पहले यह यूनिट मात्र दस बेड का था, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इसे दस बेड का कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- डायलिसिस सेवाएं आज से प्रभावित यहां पर प्...