डायलिसिस में बिगड़ी युवती की तबीयत, ट्रॉमा सेंटर में मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में सोमवार सुबह डायलिसिस के दौरान 20 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिली तो उसे स्ट्रेचर से खींचकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डायलिसिस कक्ष के बाहर खड़ी एंबुलेंस कर्मचारियों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी 20 वर्षीय कीर्ति पुत्री मान सिंह की डेढ़ साल पहले किडनी खराब हो गई थीं। पिछले छह माह से मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में उसकी नियमित रूप से डायलिसिस हो रही थी। सोमवार सुबह परिजन उसे डायलिसिस कक्ष लेकर पहुंचे। स्टाफ ने उसकी डायलिसिस शुरू की। उसी दौरान उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह देखकर चिकित्सकों ने उसे तत्काल सेंटर ले जाने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.