कोटा, जुलाई 14 -- राजस्थान में प्रसूताओं की मौत और किडनी फेल होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले करीब 70 दिनों से भर्ती पांच महिलाओं की हालत में अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उल्टा लगातार हो रहे डायलिसिस ने उनकी शारीरिक और मानसिक पीड़ा को और बढ़ा दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब एक महिला ने डॉक्टरों से कह दिया, "अगर डायलिसिस ही करवाना है तो इससे अच्छा जहर का इंजेक्शन लगा दो।" यह दर्दभरी पुकार अब पूरे मामले की गंभीरता को बयां कर रही है।कलेक्टर को ज्ञापन, ट्रांसप्लांट या मौत की मांग सोमवार को पीड़ित परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य सरकार से इंसाफ की मांग की। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती पांचों महिलाओं की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और वे सिर्फ डायलिसिस के सहारे जि...