बांदा, मई 20 -- बांदा। जिला अस्पताल के डायलिसिस केंद्र प्रभारी पर महिला तीमारदार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि पिता का इलाज कराने जाने पर वह अक्सर परेशान करता है। विरोध करने पर आरोपी पिता की डायलिसिस नहीं करता हैं। पुलिस ने आरोपित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कमासिन कस्बे के एक मुहल्ला निवासी 28 वर्षीय युवती के पिता की किडनी खराब है। इससे वह दो वर्षों से जिला अस्पताल में पिता का डायलिसिस करा रही है। युवती का आरोप है कि पिता की डायलिसिस कराने जाने पर केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता है। यह भी पढ़ें- प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली युवती के साथ की छेड़खानी 26 फरवरी को जब वह पिता का डायलिसिस कराने गई तो आरोपी ने बाथरूम से निकलते समय रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता...