किशनगंज, अगस्त 17 -- किशनगंज, निज संवाददाता। गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए डायलिसिस जीवनरक्षक उपचार है, लेकिन इसकी नियमित जरूरत और बढ़ती लागत गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने बड़ी अर्थिक चुनौती बन जाती है। ऐसे में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल में उपलब्ध नि:शुल्क डायलिसिस सेवा जरूरतमंद परिवारों के लिए उपचार के साथ आर्थिक राहत का भी मजबूत माध्यम बन रही है। राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को आमलोगों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है। वर्ष 2021 से अब तक सदर अस्पताल में 13,667 मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है। हाल के तीन महीनों में भी बड़ी संख्या में मरीजों को इसका लाभ मिला है। मई में 263, जून में 292 और जुलाई में 289 म...