भागलपुर, मई 7 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट किशनपुर थाना के चौहट्टा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को कुलाल ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ़ थाना के चीती वार्ड नंबर 04 निवासी गंगाराम यादव के करीब 27 वर्षीय पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद सदर अस्पताल में चीख-पुकार और मातम का माहौल कायम हो गया। मृतक की पत्नी रंजन देवी, सास हजारी देवी और ससुर शिवनारायण यादव का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार रामकुमार यादव अपनी पत्नी रंजन देवी को डायलिसिस कराने सदर अस्पताल ला रहा था। उसकी पत्नी लंबे सम...