कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के बाबा तारा गांव निवासी राजेश कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की शाम वे अपने छोटे भाई की डायलिसिस कराने जिला अस्पताल गए थे। वहां डायलिसिस यूनिट के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरों ने पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.